Current Date

Chandauli News: डिग्घी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

|
Published on: 2 November 2026, 5:09 pm IST
Subscribe
ads

डिग्घी पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार ने रास्ते में तोड़ा दम —

चंदौली—धीना थाना क्षेत्र के सकलडीहा-अमड़ा मार्ग पर डिग्घी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय एक बाइक सवार की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार आवाजापुर निवासी कृपाशंकर सिंह अपनी दो पुत्रियों जूही और रिया को लेकर अरंगी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे. बताया जाता है कि डिग्घी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी अमड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सीकठा निवासी रामसूरत सिंह की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसी दौरान रामसूरत सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

हादसे में रामसूरत सिंह का पौत्र अंशुमान और कृपाशंकर सिंह की दोनों पुत्रियां बाल-बाल बच गईं. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

अगला लेख

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा
error: Content is protected !!