Current Date

Chandauli News: अर्धनिर्मित सड़क पर गिट्टी बनी हादसे की वजह, ऑटो पलटने से चालक की मौत; दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

|
Published on: 1 November 2026, 8:51 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ गांव में शनिवार की शाम सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई. अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर पहिया चढ़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था. हादसे में चालक के सिर में गंभीर चोट आई थी. वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रविवार की भोर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

रामगढ़ निवासी 35 वर्षीय तिलकधारी गोस्वामी शनिवार की शाम करीब सात बजे अपना ऑटो लेकर गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर ऑटो का पहिया चढ़ गया. इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में तिलकधारी के सिर में गंभीर चोट लग गई.

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां रविवार की भोर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

रविवार को तिलकधारी का शव रामगढ़ स्थित उनके घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल रहा. मृतक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्री रितिका और आठ वर्षीय आर्या को छोड़ गए हैं. पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से स्नेह और सुरक्षा का साया उठ गया. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना की सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। हादसे की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!