Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में सूदखोरी का सनसनीखेज खुलासा! सोना गिरवी रखवाकर 36% सालाना ब्याज वसूलने का आरोप, दो सराफा कारोबारी घेरे में, SP के आदेश पर मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज

|
Published on: 1 November 2026, 6:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है. मुगलसराय थाना क्षेत्र के दो सराफा कारोबारियों पर सोना गिरवी रखने के नाम पर मनमाने ढंग से ब्याज वसूलने और बकाया रकम को लेकर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगा है. पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

शिकायतकर्ता सौरभ सेठ, निवासी बौरी थाना बबुरी , के अनुसार वर्ष 2010 से 2025 के बीच उन्होंने अपनी जरूरतों के चलते मुगलसराय के जौहर महल स्थित कारोबारियों शिवम सेठ और राजू सेठ के यहां करीब 100 बार अलग-अलग तिथियों पर सोने के आभूषण गिरवी रखे थे. आरोप है कि आभूषण गिरवी रखने के दौरान उन्हें कच्ची रसीद दी जाती थी और वापसी के समय मूलधन के साथ ब्याज जोड़कर भुगतान लिया जाता था.

पीड़ित का कहना है कि मार्च 2026 तक लेनदेन का हिसाब लगभग ठीक चल रहा था, लेकिन इसके बाद भी उनके 34 पीस आभूषण गिरवी रखे हुए थे. इनका कुल वजन करीब 4.007 किलोग्राम बताया गया है. शिकायत के मुताबिक इन आभूषणों का मूल्य अलग-अलग तिथियों पर लगभग 1.12 करोड़ रुपये आंका गया था. पीड़ित ने अपने पास रखे 50 रुपये के पुराने हिसाब का भी जिक्र किया है.

आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने गिरवी रखे आभूषण वापस लेने की बात कही तो कारोबारियों की ओर से चक्रवृद्धि ब्याज की मांग की जाने लगी. पीड़ित का कहना है कि उन्हें बताया गया कि पिछले वर्षों में सोने के आभूषणों का मूल्य बढ़ गया है, इसलिए ब्याज भी बढ़ना चाहिए. आरोप है कि इस दौरान आभूषण वापस नहीं करने और ब्याज की रकम बढ़ाने की बात कही गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए.

पीड़ित के मुताबिक 26 जुलाई 2026 और 14 अगस्त 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था. आरोप है कि मुगलसराय थाने पर बुलाए जाने के बाद शिवम सेठ और राजू सेठ ने 36 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से हिसाब तैयार कर प्रस्तुत किया और किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करने की बात कही.

पीड़ित का दावा है कि पहले 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से लेनदेन होता रहा है. ऐसे में अचानक 36 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की मांग किए जाने से वह बेहद परेशान और निराश हैं. उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल से पूरे मामले की जांच कराकर कथित सूदखोरों के खिलाफ उचित न्यायिक कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

अब देखना यह होगा कि शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और गिरवी रखे गए आभूषणों तथा ब्याज की गणना को लेकर सामने आए आरोपों की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!