Current Date

Chandauli News: चिकन की दुकान पर विवाद के बाद खूनी हमला, सेंटरिंग के पटरे से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार

|
Published on: 31 October 2026, 4:17 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया. चिकन की दुकान पर कर्मचारी से हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने पर एक युवक ने सेंटरिंग के पटरे से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मुगलसराय पुलिस ने फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, बीते 28 अक्टूबर को गोपालपुर निवासी मो. गालिब ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि टेंगरा मोड़-जिवनाथपुर मार्ग पर ग्राम हमीदपुर स्थित चिकन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सत्यम उर्फ लम्बू के साथ दिलीप पुत्र पारस विवाद और गाली-गलौज कर रहा था. इसी दौरान मो. गालिब ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. आरोप है कि इससे नाराज होकर दिलीप ने पास में रखे सेंटरिंग के पटरे से उनके सिर पर वार कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुगलसराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 569/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 अक्टूबर को पटनवां तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20 वर्ष), निवासी हमीदपुर, थाना मुगलसराय को गिरफ्तार कर लिया. विवेचना के दौरान वादी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया सेंटरिंग का पटरा भी बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सूरज रावत और हेड कांस्टेबल सनोज सिंह शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!