Current Date

Chandauli News: AI के दौर में भी नहीं बदला पुलिसिंग का अंदाज! त्रिवेणी सिंह को मिली चंदौली सदर कोतवाली की कमान, बनारस-जौनपुर में सख्त तेवरों के लिए थे चर्चित

|
Published on: 31 October 2026, 2:57 am IST
Subscribe
ads

AI के दौर में भी पुरानी पुलिसिंग और कड़े तेवर के लिए चर्चित हैं त्रिवेणी सिंह, 1998 में सिपाही के पद पर हुए थे भर्ती, 2026 में इंस्पेक्टर पद पर मिली पदोन्नति —jai tiwari

चंदौली—उत्तर प्रदेश पुलिस की पहचान उसकी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ कड़े रुख से रही है. बदलते दौर और आधुनिक पुलिसिंग के बीच आज भी कई ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जो अपनी पारंपरिक पुलिसिंग, अनुशासन और सख्त तेवरों के लिए अलग पहचान रखते हैं. इन्हीं अधिकारियों में एक नाम इंस्पेक्टर त्रिवेणी सिंह का भी है, जिन्हें चंदौली की सदर कोतवाली की कमान सौंपी गई है.

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लापरवाही के आरोप में सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय को हटा दिया. उनकी जगह इंस्पेक्टर त्रिवेणी सिंह को सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है.

मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी त्रिवेणी सिंह वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे. लंबे सेवाकाल और अनुभव के बाद वर्ष 2012 में उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए. इसके बाद वर्ष 2026 में निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली. पुलिस विभाग में उनका सफर कई थानों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से होकर गुजरा है.

त्रिवेणी सिंह की पहचान वाराणसी और जौनपुर में अपनी सख्त पुलिसिंग को लेकर रही है. जौनपुर जनपद में तैनाती के दौरान उन्होंने सरपतहां, बक्शा, खेतासराय, मछलीशहर, चंदवक, जलालपुर, केराकत, मुंगराबादशाहपुर और कोतवाली जौनपुर समेत विभिन्न थानों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. इन क्षेत्रों में उनकी कार्यशैली और सख्त तेवरों की चर्चा होती रही है. हालांकि जौनपुर में एक थाने का सबसे कम समय रहने का रिकॉर्ड भी इनके नाम रहा.

जौनपुर में विभिन्न थानों की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका स्थानांतरण चंदौली जनपद में हुआ था. अब पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जिले की महत्वपूर्ण सदर कोतवाली की कमान सौंपी है.

AI और तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग के दौर में त्रिवेणी सिंह की कार्यशैली को पारंपरिक और सख्त पुलिसिंग के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में सदर कोतवाली की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की कार्यशैली में उनकी भूमिका पर लोगों की निगाहें रहेंगी. अब देखना होगा कि उनके अनुभव और सख्त कार्यशैली से सदर कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को कितनी मजबूती मिलती है.

अगला लेख

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त
error: Content is protected !!