Current Date

Chandauli News: चंदौली में प्रेमी से बात करने से रोका तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: फांसी लगाकर दी जान

|
Published on: 2 July 2026, 6:46 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव में बीती रात परिजनों की रोक-टोक के चलते एक किशोरी द्वारा आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा प्रेमी से फोन पर बात करने को लेकर एक किशोरी ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला. कैली गांव निवासी एक किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी. बीती रात को किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने किशोरी को पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका पाया. इस संबंध में भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची थी. उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े
error: Content is protected !!