चंदौली—धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार की दोपहर एक 6 वर्षीय मासूम का शव घर से सौ-मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. करजरा कंपोजिट विद्यालय दीवाल के बाउंड्री के अंदर बच्चे का शव जमीन पर पड़ा था. इकलौती बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन हत्या का आरोप लगाकर बवाल काटा है. परिजनों को समझने और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी है.
जानकारी के अनुसार करजरा गांव रहने और रहने वाले कृष्णानंद सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक कक्षा एक का छात्र था. रविवार के सुबह 8 बजे वह खेलते समय घर से घर से अचानक गायब हो गया था. काफ़ी देर बाद जब बच्चा घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. दोपहर करीब 12 बजे परिजन जब विद्यालय बाउंड्री के अंदर देखा तो बच्चे का शव जमीन पर पड़ा था. मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जानकारी पर धीना एसएचओ दिलीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की. पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक अपने बहनों में सबसे छोटा था. इकलौते पुत्र की मौत के बाद मां-पिता रोते- रोते दोनों के बेसुध हो जा रहे थे. पुलिसों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले के जांच में पुलिस जुट गई है.









