Current Date

पड़ाव से डोमरी तक बनेगी फोरलेन सड़क, 250 करोड़ की परियोजना से बदलेगी चंदौली की ट्रैफिक व्यवस्था: 5.2 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर होगी 18 मीटर

|
Published on: 25 May 2026, 9:48 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली। पूर्वांचल के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल पड़ाव से डोमरी तक की सड़क अब फोरलेन बनने जा रही है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 5.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में यह सड़क महज 3 से 3.5 मीटर चौड़ी ग्रामीण सड़क है, जिस पर बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है। प्रस्तावित योजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 मीटर की जाएगी। दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी लेन बनाई जाएंगी, जबकि बीच में न्यूजर्सी डिवाइडर स्थापित किए जाएंगे।
योजना के अनुसार डिवाइडर की चौड़ाई नीचे की ओर 50 से 55 सेंटीमीटर और ऊपर 20 सेंटीमीटर रखी जाएगी। आबादी वाले इलाकों में बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या न हो। परियोजना लागत में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की राशि भी शामिल की गई है।

मुख्यालय की मंजूरी के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया —

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग का मानना है कि सड़क निर्माण के बाद इस पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और भारी वाहनों को बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

पड़ाव-टेंगरा मोड़ मार्ग पर कम होगा दबाव —

यह प्रस्तावित फोरलेन सड़क पड़ाव से डोमरी होते हुए पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन मार्ग से जुड़ेगी। इसके बनने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से पड़ाव आने वाले वाहनों के साथ प्रयागराज, मिर्जापुर और शक्तिनगर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। इससे पड़ाव-टेंगरा मोड़ मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और लंबी दूरी के यातायात को नया वैकल्पिक रूट मिल जाएगा।

ग्रामीण सड़क से बनेगा हाई ट्रैफिक कॉरिडोर —

अभी तक यह मार्ग ग्रामीण सड़क के रूप में उपयोग हो रहा है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह पूर्वांचल के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल हो जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से आसपास के गांवों और बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!