चंदौली- चकिया कोतवाली क्षेत्र के बोदारा कला में रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान चन्द्रमा पुत्र बिहारी लाल निवासी नरसिंहपुर कला थाना शहाबगंज के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है. वह बाइक से जा रहा था. रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चकिया सर्कल क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी मौत बताई जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है.
Chandauli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चकिया सर्कल में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी….
अगला लेख











