Current Date

चंदौली में मोटरसाइकिल सवार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़े: दोनों बाइक सवारों की मौत: अपने साथी संग चहनियाँ बाजार से लौट रहें थे श्रीराम, घर पहुंचने से पहले जान गई

|
Published on: 23 May 2026, 4:01 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के समीप शनिवार की एक पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार की ट्रैक्टर-टाली से भिड़ंत होने के बाद घटनास्थल पर ही दो अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों अधेड़ चहनियाँ बाजार से अपने घर लौट रहे थे. हादसे में मृतक अधेड़ श्रीराम पुत्र झाड़ूलाल उम्र (50) वर्ष और रामकिशुन राम पुत्र दूबरी उम्र करीब (52) वर्ष निवासी फूलपुर गांव थाना बलुआ के रहने वाले थे. हादसा के बाद कोहराम मच गया. लोग दौड़ कर बाइक सवारों के पास पहुंचे. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सकलडीहा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया वहीं ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले आई और कानूनी कार्रवाई में लगी है. इस संबंध में सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है वही मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बाकी अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!