Current Date

Mirzapur News: दुकान में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, छह वार से लहूलुहान हुआ शिवम: चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह राय पीड़ित पक्ष पर बना रहे सुलह के लिए दबाव- पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 15 May 2026, 6:58 am IST
Subscribe
ads

मिर्जापुर—जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक बस स्टैंड पर शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बचने का मौका तक नहीं दिया, खुद को बचाने के लिए युवक पास में चाय की दुकान में घुस गया लेकिन हमलावरों ने दुकान में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। दूसरी ओर, इस मामले में डवक चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह राय पर घायल युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद से चौकी प्रभारी कार्रवाई करने के बजाए उल्टा उनके ऊपर आरोपियों से सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। जबकि जमालपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवक के मेडिकल के आधार पर मुकदमें में धारा बढ़ाई जायेगी। पसही निवासी शिवम मिश्रा 10 मई की रात डवक बाजार स्टैंड पर फल खरीदने गया था। लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ रजत सिंह, अनुपम जायसवाल, कल्लू सिंह, ओम सिंह सहित करीब आधा दर्जन युवकों ने शिवम को रोक लिया। सभी ने शिवम को घेर कर उसकी पिटाई शुरु कर दी। जान बचाने के लिए शिवम पास की एक दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। दुकान के भीतर लात-घूंसों से पिटाई करने के बाद सब्जी काटने वाले चाकू से उसके शरीर पर छह वार किए गए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।‌ स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में शिवम के भाई शुभम मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रजत सिंह, अनुपम जायसवाल, कल्लू सिंह, ओम सिंह सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चौकी स्तर से निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे परिवार में नाराजगी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

वायरल विडियो में दुकान में घुस कर शिवम पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करते नजर आ रहे आरोपी —

शिवम के ऊपर हमला करने वालों में एक युवक दुकान के अंदर रखी चाकू उठा कर उसके चेहरे और सीने पर ताबड़तोड़ वार करते हुए वायरल विडियो में नजर आ रहा है। जबकि पांच से छह युवक मिल कर शिवम को लात घूंसों से पीट रहे हैं। बीच बचाव करने आए एक युवक को भी हमलावर धक्का देकर पीछे हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं… शिवम मिश्रा को पीट कर मरणासन्न तक पहुंचाने वाले आरोपी युवकों का विडियो वायरल होने के बाद भी जमालपुर पुलिस शुक्रवार दोपहर तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी।

चौकी इंचार्ज‌ के खिलाफ मिली शिकायत की जांच कराई जायेगी, घटना के संबंध में दर्ज केस के आधार पर पुलिस आरोपियों से खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेगी- सीओ चुनार मंजरी राव

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!