Current Date

24 घंटे में तीन लोगों की कनपटी पर गोली मारने वाला गुरप्रीत पुलिस मुठभेड़ में घायल: दो जवान पर फायर झोंक कर की भागने की कोशिश. दरियापुर के पास क्राइम सीन रिक्रिएट कराने ले गई थी पुलिस टीम, पूर्वांचल में पहली बार साइको किलर ने खेला खूनी खेल- P-7 न्यूज पर पढ़े चंदौली जिले की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज…

|
Published on: 11 May 2026, 5:27 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। पूर्वांचल में पहली बार किसी साइको किलर द्वारा 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात के बाद सोमवार देर शाम चंदौली पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। सकलडीहा थाना क्षेत्र के दरियापुर इलाके में हुई इस कार्रवाई में आरोपी गुरप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी फायरिंग में दो पुलिस जवान भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को घटनास्थलों से जुड़े क्राइम सीन को रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मारकर काबू में कर लिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में उसने आर्मी की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह विभिन्न स्थानों पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता रहा। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और दो बच्चे हैं। पूछताछ में सामने आया कि जिस रिवाल्वर से उसने वारदातों को अंजाम दिया वह लाइसेंसी है, जबकि उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।
पुलिस जांच में पता चला कि गुरप्रीत डीडीयू जंक्शन से कोलकाता जाने के लिए निकला था, लेकिन गलती से ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया। इसी दौरान उसने सकलडीहा और कुछमन स्टेशन के बीच इब्राहिमपुर गांव के पास गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय मंगरु की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद वह ट्रेन से उतरकर फरार हो गया और वाराणसी पहुंच गया।
इसके बाद वह कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार हुआ, जहां रविवार देर रात मुगलसराय स्टेशन से पहले ब्लॉक हट-बी के पास बिहार के गया निवासी 42 वर्षीय दिनेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने का फायदा उठाकर वह नीचे कूदकर भाग निकला। भागने के दौरान उसके पैर में चोट लग गई।
घायल होने के बाद आरोपी इलाज कराने के लिए चंदौली के जीवक हॉस्पिटल पहुंचा। यहां उसने इलाज के लिए पर्ची कटवाई, लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल में मौजूद बिहार के भभुआ निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मीना देवी को भी गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लगातार तीन हत्याओं और एक ही तरीके से कनपटी पर गोली मारने की वारदात ने पूरे पूर्वांचल में दहशत फैला दी है। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति, उसके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसे “ऊपर से इंडिकेशन” मिलता था, जिसके बाद वह लोगों की हत्या कर देता था। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!