Current Date

Up Collag: सूर्य प्रताप को गोलियों से छलनी करने वाले मनजीत को पुलिस ने पकड़ा, चल रही पूछताछ: मृत छात्र का कड़ी सुरक्षा के बीच हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छात्रों का धरना जारी

|
Published on: 21 March 2026, 8:44 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी—यूपी कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात मनजीत सिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है. फिलहाल मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

प्राचार्य के घर पर हमला, गाड़ी तोड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चा—

वारदात के बाद फरार हुए मनजीत को पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिया है. उससे घटना के कारणों, घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों और संभावित सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
इधर, छात्र सूर्य प्रताप की हत्या से आक्रोशित साथी छात्र धरने पर बैठे हैं. कॉलेज परिसर में स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने और कार्रवाई का भरोसा देने में जुटे रहे.

हरिशचंद्र घाट पर किया गया अंतिम संस्कार—

वहीं, शुक्रवार देर रात भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सूर्य प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। इस दौरान परिजनों और करीबी लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल रहा.
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। वहीं छात्रों का कहना है कि जब तक सभी दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

अगला लेख

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद
error: Content is protected !!