Current Date

चंदौली में दो लोगों की मौत से सनसनी: ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो सवार की मौत, रजवाहा में मिली युवक की लाश

|
Published on: 19 March 2026, 2:40 pm IST
Subscribe

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों/व्यक्तियों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है.

दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पलटी ऑटो —

पहली घटना संघति गांव के समीप बुधवार देर शाम की है, जहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से सड़क किनारे चल रहा ऑटो पलट गया. हादसे में एक करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया गया. पुलिस को मृतक के पास से रायबरेली से मुगलसराय तक का रेलवे टिकट मिला है. साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि वह मुगलसराय से ऑटो द्वारा सकलडीहा जा रहा था. हालांकि गुरुवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास कर रही है.
दूसरी घटना बरहुली गांव के समीप गुरुवार की है, जहां रजवाहा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान रेवसा गांव निवासी चंदन (31) के रूप में की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बरहुली में मिले युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा, जबकि संघति गांव हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं.

अगला लेख

यूपी कॉलेज फिर बना गोलियों की गूंज का गवाह: बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या. कैंपस में छात्रों ने की तोड़फोर, मौके पर पहुंची 10 थानों की फोर्स

यूपी कॉलेज फिर बना गोलियों की गूंज का गवाह: बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या. कैंपस में छात्रों ने की तोड़फोर, मौके पर पहुंची 10 थानों की फोर्स

Chandauli Fire: बोरा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों के सामान के नुकसान का अनुमान

Chandauli Fire: बोरा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों के सामान के नुकसान का अनुमान

चंदौली में गुब्बारे का गैस सिलेंडर फटा: आसपास के घरों की खिड़कियां टूटी,एक गंभीर रूप से झुलसा,भीड़भाड़ वाले इलाके बेचा जा रहा था गुब्बारा

चंदौली में गुब्बारे का गैस सिलेंडर फटा: आसपास के घरों की खिड़कियां टूटी,एक गंभीर रूप से झुलसा,भीड़भाड़ वाले इलाके बेचा जा रहा था गुब्बारा

चंदौली में बड़ा निर्माण हादसा: रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब ढहने से एक मजदूर घायल, पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

चंदौली में बड़ा निर्माण हादसा: रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब ढहने से एक मजदूर घायल, पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

Chandauli News : चंदौली में आरोपों से घिरे एआरटीओ का एक्शन: ओवरलोडिंग में 15 वाहनों को किया सीज, 20 का चालान, चंदौली से अब नहीं गुजरेंगी ओवरलोड वाहन

Chandauli News : चंदौली में आरोपों से घिरे एआरटीओ का एक्शन: ओवरलोडिंग में 15 वाहनों को किया सीज, 20 का चालान, चंदौली से अब नहीं गुजरेंगी ओवरलोड वाहन

Chandauli News : चंदौली के सदर थाने से जुड़े 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा: लंबे समय से फ़रार चल रहा था एजाज

Chandauli News : चंदौली के सदर थाने से जुड़े 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा: लंबे समय से फ़रार चल रहा था एजाज
error: Content is protected !!