Current Date

14 साल के प्रियांशु की जान लेने के बाद जागा जिला प्रशासन, रिंग रोड अंडरपास के दोनों छोर पर अब बन रहा स्पीड ब्रेकर

|
Published on: 21 February 2026, 6:24 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—रिंग रोड गंगा ब्रिज से ताराजीवनपुर रेलवे ओवरब्रिज के बीच पड़ने वाले अंडरपासों पर सड़क सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हुआ है, जब 14 साल का प्रियांशु उर्फ प्रीत इस दुनिया में नहीं रहा उसकी बहन की हालत में अब सुधार है. हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब प्रत्येक अंडरपास के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जायेंगे. रौना गांव निवासी 14 वर्षीय प्रियांशु उर्फ़ प्रीत तिवारी अपनी बहन वैष्णवी 16 वर्ष के साथ 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रहा था. छेमिया गांव के पास रिंग रोड अंडरपास के निकट बनारस की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में वैभव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था. सूचना पर एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्र, सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह तथा अलीनगर थाना और मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंडरपास के पास पहले से स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेत लगा होता तो शायद प्रियांशु की जान बच जाती… फिलहाल शनिवार की देर शाम से प्रशासन ने अंडरपास के दोनों छोर पर स्पीड ब्रेकर निर्माण शुरु कर दिया है. उधर, घटना के बाद से प्रीत के परिवार में शोक व्याप्त है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!