Current Date

चंदौली में टोटो से गिरकर महिला की मौत: परिजनों में मचा कोहराम, गंगा स्नान करने बनारस जा रही थी महिला

|
Published on: 16 February 2026, 5:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे गोधन चौराहे के समीप सड़क हादसे में टोटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद परिजनों कोहराम गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार मोहनिया थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी माया देवी (28) पत्नी अवनीश कुमार सिंह के रूप में की गयी है. रविवार को महिला अपने घर से बनारस गंगा स्नान के लिए जा रही थी. चंदौली से वह टोटो पर सवार होकर बनारस की ओर जा रही थी कि गोधना चौराहे के समीप ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लेने के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई. आसपास के लोगों ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय मुगलसराय पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया हर पहलुओं की जांच की जा रही है. मौके से टोटो चालक फरार हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
error: Content is protected !!