Current Date

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, सीओ की गाड़ी महिला को टक्कर मारकर खाई में गिरी, महिला की हुई मौत, सीओ की हालत नाजुक

|
Published on: 26 January 2026, 4:31 pm IST
Subscribe
ads

सोनभद्र— जिले के मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. सीओ पिपरी की गाड़ी ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि सीओ पिपरी सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.पूरा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर के पास का है.

एसपी सोनभद्र के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार की दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं. उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है.

महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!