Current Date

प्यार, तीन शादियां और फिर जंगल में मौत… शादी के कुछ ही दिन बाद टूटा रिश्ता, चंदौली जिले से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई थी विवाहिता, P-7 न्यूज पर पढ़ें अंशु के मौत की खौफनाक कहानी…

|
Published on: 9 January 2026, 7:08 am IST
Subscribe

रिपोर्ट – जय प्रकाश तिवारी (jai tiwari)

चंदौली/मिर्जापुर— कुछ कहानियां कागज पर नहीं, जंगल की खामोशी में खत्म होती हैं. 22 वर्षीय अंशु चौरसिया की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही. जिसमें प्यार था, विरोध था, रिश्तों का टूटना था और अंत में बेहद दर्दनाक मौत…चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव की रहने वाली अंशु की 26 मार्च 2025 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओढ़वार गांव निवासी किशन चौरसिया से शादी हुई थी. शुरुआती एक सप्ताह तक सब सामान्य रहा, लेकिन 12 अप्रैल को अंशु अचानक घर से गायब हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 13 अप्रैल को मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

ससुराल पक्ष का आरोप था कि अंशु का मायके में ही एक युवक से नजदीकी संबंध था. पुलिस उसी दिशा में जांच कर रही थी कि बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र स्थित बजाहूर जंगल में खून से लथपथ एक युवती का शव मिला. शव की हालत देख पुलिस भी सन्न रह गई. धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, और पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से सिर कुचला गया था. सूचना पर चुनार कोतवाल और सीओ चुनार मंजरी राव मौके पर पहुंचे. घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने पुष्टि की कि मृतका की जेब से मिले एक पर्ची पर सैयदराजा के एक सोनार के दुकानदार का नाम अंकित था. कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिले जिससे मृतका पहचान अंशु चौरसिया पत्नी किशन चौरसिया के रूप में हुई. परिजनों से बातचीत में यह भी सामने आया कि अंशु की पूर्व में तीन शादियां गाज़ीपुर, बिहार के बाद मुग़लसराय में हो चुकी थीं और वह पिछले कुछ समय से ससुराल व मायके दोनों से अलग रह रही थी. क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वह किसी नजदीकी परिचित के साथ मिर्जापुर आई थी, जहां यह वारदात हुई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर क्राइम ब्रांच और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

अंशु चौरसिया केस: एक नज़र में —

पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध, परिवार की सहमति नहीं मिल पाई.

परिजनों के दबाव में अंशु ने प्रेम संबंध से दूरी बनाने की कोशिश की.

26 मार्च 2025 को मुगलसराय क्षेत्र में हुई शादी.

शादी के बाद कुछ दिन सामान्य रहे, फिर रिश्तों में तनाव बढ़ा.

12 अप्रैल को अंशु अचानक घर से लापता हो गई.

13 अप्रैल को मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज.

पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी, नजदीकी पर भी शक.

8 जनवरी को मिर्जापुर के बजाहूर जंगल में शव मिला.

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पहचान मिटाने की कोशिश.

मिर्जापुर व चंदौली पुलिस संयुक्त जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!