Current Date

कथित तौर पर शुरु हुआ मनोज जायसवाल और ओमप्रकाश की गिरफ्तारी का विरोध, विधायक के आवास को घेरा, जाने कौन हैं हत्याकांड में जेल गए मनोज और ओमप्रकाश के लिए इनसाफ मांगने वाले!

|
Published on: 27 November 2025, 11:36 am IST
Subscribe

चंदौली: दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड में साजिशकर्ता बनाकर जेल भेजे गए मनोज जायसवाल और ओमप्रकाश जायसवाल के समर्थन में गुरुवार को नगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया. तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद जायसवाल समाज के लोग आक्रोशित हो उठे और फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विधायक की आवास के बाहर में नारेबाजी करते जयसवाल समाज के लोग

दोपहर से ही गल्ला मंडी क्षेत्र में जुटे समाज के लोग एकजुट होकर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आवास की ओर बढ़े. देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी उनके आवास पर पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शन कर रहें लोगों का कहना था कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और निष्पक्ष जांच की जगह दबाव की कार्यवाही की जा रही है.

विधायक के आवास पर धरना देने बैठे समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि रोहिताश पाल हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए और गिरफ्तार लोगों पर दर्ज धाराओं की समीक्षा की जाए. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ानी पड़ी.

जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की जांच पारदर्शी ढंग से नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. प्रदर्शन करने वालों से मिलने के लिए विधायक आवास से बाहर आए और उनको अपने कमरे में ले जाकर वार्ता की. प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, राकेश जयसवाल सहित दर्जनों की संख्या में जयसवाल समाज के लोग शामिल रहें.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!