Current Date

चंदौली में बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंचे SP

|
Published on: 18 November 2025, 6:02 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर मंगलवार देर शाम एक मेडिकल स्टोर संचालक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी पैदल ही धर्मशाला की दिशा में भाग निकला. स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक पापुलर मेडिकल के संचालक रोहिताश पाल (48) उर्फ रोही अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक बदमाश आया और नजदीक से उन्हें गोली मार दी. गोली उनके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके साथ एसपी आदित्य लांघे पहुंचे. सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों में कांबिंग कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!