Mirzapur News: छठ पूजा से पहले मिर्जापुर पुलिस में फेरबदल; तीन थानों को मिले नए प्रभारी, महेंद्र कुमार को मिली पड़री थाने की कमान, अजीत कुमार सिंह पुलिस लाइन भेजे गए, देखें लिस्ट…..
मिर्जापुर—जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. जारी आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, वहीं विंध्याचल थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.
स्थानांतरण आदेश —
तबादला आदेश के तहत उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थाना पड़री से थाना जिगना का प्रभारी बनाया गया है. उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को चौकी नारायणपुर, थाना अदलहाट से थाना पड़री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना जिगना से थाना विंध्याचल का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा विंध्याचल के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है.
पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से पुलिस महकमे में हलचल तेज, अब नए थाना प्रभारियों के सामने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी.