Current Date

चंदौली की इलिया पुलिस ने 25,000 का इनामी गो-तस्कर छोटू यादव को किया गिरफ्तार, नेटवर्क का हुआ खुलासा

|
Published on: 4 February 2026, 7:21 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले की इलिया पुलिस टीम ने 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात गो-तस्कर धर्मेंद्र यादव उर्फ़ छोटू को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. यह कार्रवाई इलिया थाना क्षेत्र क़े बनरसिया माइनर क़े पास से मुखबिर की सूचना पर की गई.

छोटू यादव, इलाहाबाद क़े रसार, हड़िया का निवासी है, लंबे समय से गो-तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क में सक्रिय था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह नेटवर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. और बंगाल पहुंचने पर उनकी कीमत और बढ़ जाती है. छोटू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्पाटर’ के रूप में की थी और बाद में स्वतंत्र ट्रांसपोर्टर बनकर पूरे नेटवर्क में सक्रिय हो गया.

छोटू पर चंदौली और इलाहाबाद समेत विभिन्न जिलों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 7 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि हाल के महीनों में गौ-तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के दौरान 25000 का इनामी छोटू यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन के ज्यादा मुकदमा दर्ज है. आरोपी तस्कर कम दामों में यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से मवेशियों को खरीदना था. स्वयं वाहन चलाकर उन्हें बिहार के रास्ते बंगाल पहुंचना था. मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी तस्कर छोटू को गिरफ्तार कर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News : चंदौली में फिर सक्रिय हुए तेल कटिंग माफिया! इंडियन मिल गेट के पास टैंकर पकड़ा, चालक हिरासत में; कटिंग के उपकरण बरामद

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli News: एक टॉफी की चोरी पर परिजनों की डांट से सहमा 9 वर्षीय किशोर, रातभर सड़क से गंगा तट तक हलकान रही पुलिस; घर की दो छत्ती में बोरी ओढ़कर सोता मिला कार्तिक, खांसी ने खोला राज!

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli Crime: शराब, ड्रग्स और संदिग्ध पार्टी के बाद युवक की मौत! मुगलसराय में 32 वर्षीय पंकज की मौत ने खोली नशे के खतरनाक जाल की परतें, हत्या की आशंका पर भी पुलिस जांच तेज

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli News: छठ पूजा से पहले चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; कई चौकी प्रभारियों का तबादला, P7 न्यूज़ पर देखे लिस्ट….

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

Chandauli News: धीना थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव! लगातार चोरी और हत्या की घटनाओं से दहशत में लोग, कमालपुर में फिर टूटी किराना दुकान, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर सवाल!

error: Content is protected !!