Current Date

Chandauli News: चंदौली में भीषण गर्मी से निपटने को बिजली विभाग का कदम: भूपौली में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर

|
Published on: 20 May 2026, 2:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचाने के लिए बिजली विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है. जिले के विद्युत सब-स्टेशनों पर लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं. यह कदम लगातार बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मरों में होने वाली अत्यधिक हीटिंग और फाल्ट के खतरे को कम करने के लिए उठाया गया है.

इन दिनों चंदौली जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां तापमान लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. गर्म हवाओं और बिजली के बढ़ते लोड के कारण विद्युत आपूर्ति करने वाले बड़े ट्रांसफार्मर तेजी से गर्म हो रहे थे. विभाग को आशंका थी कि यदि समय रहते उचित उपाय नहीं किए गए, तो ट्रांसफार्मरों में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, भूपौली अवर अभियंता विकास यादव ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मरों के आसपास कूलर लगाने की मांग की थी. इसके बाद एक्सईएन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए. निर्देशों का पालन करते हुए, भूपौली पॉवर हाउस पर स्थापित 10/10 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के सामने बड़े कूलर लगाए गए हैं. इन कूलरों से लगातार ठंडी हवा ट्रांसफार्मरों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे उनका तापमान नियंत्रित रखा जा सके.

इस संबंध में अवर अभियंता विकास यादव बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है. एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के लगातार उपयोग से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में अधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपर्ति सनिश्रित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!