Current Date

Chandauli News: धीना थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव! लगातार चोरी और हत्या की घटनाओं से दहशत में लोग, कमालपुर में फिर टूटी किराना दुकान, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर सवाल!

|
Published on: 13 November 2026, 4:10 am IST
Subscribe
ads

जनौली मोड़ पर हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत, एक के बाद एक चोरी और हमले की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल —

चंदौली—धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर चौकी अंतर्गत जनौली गांव में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पार कर दिया. गुरुवार की रात हुई इस वारदात का खुलासा शुक्रवार की सुबह उस समय हुआ, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा. दुकान के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. सामान बिखरा पड़ा था और कैश बॉक्स में रखे करीब 20 हजार रुपये गायब थे.

जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी मनोज अग्रहरि पुत्र केशव अग्रहरि की जनौली मोड़ पर किराना की दुकान है. गुरुवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे. रात में चोरों ने दुकान में घुसने के लिए पहले पीछे की दीवार तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद चोरों ने मजबूत बांस के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ी का दरवाजा तोड़ दिया और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद नकदी समेत कीमती किराना सामान लेकर फरार हो गए.

शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. व्यापार मंडल अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है.

गौरतलब है कि क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले मेराज अंसारी की किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 हजार रुपये उड़ा चुके हैं. वहीं लगभग एक सप्ताह पूर्व संतोष सब्जी विक्रेता के घर से दिनदहाड़े दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे. इसके अलावा करीब दो माह पहले दुकान बंद कर जमूरखा स्थित घर लौट रहे दुकानदार मारूफ रजा पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. व्यापारियों का आरोप है कि इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस अधीक्षक से व्यापारियों ने लगाई गुहार —

लगातार वारदातों से परेशान व्यापार मंडल अध्यक्ष भोलेनाथ जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्व में हुई चोरी और व्यापारी पर चाकू से हमले की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. वहीं धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

अगला लेख

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम
error: Content is protected !!