Current Date

Chandauli Crime: विक्रम सिंह महाविद्यालय में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; विसरा रिपोर्ट का इंतजार, नशे की ओवरडोज और मारपीट के एंगल पर पुलिस की जांच तेज

|
Published on: 13 November 2026, 5:44 am IST
Subscribe
ads

चंधासी स्थित विक्रम सिंह महिला महाविद्यालय के आवासीय कमरे में मिला था 32 वर्षीय पंकज चौबे का शव, शरीर पर मिले खरोंच के निशान; पिता ने जताई हत्या की आशंका, संदिग्ध आकाश यादव से पूछताछ –

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी स्थित विक्रम सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. बुधवार सुबह कॉलेज के आवासीय कक्ष में पंकज चौबे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रख दिया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है. उधर, युवक के शरीर पर नाखून से खरोंच के निशान मिलने और घटना के दौरान मारपीट की आशंका ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

जानकारी के अनुसार शहाबगंज थाना क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी भरत चौबे लंबे समय से पुरानी डांडी में परिवार के साथ रहते हैं. उनका बेटा पंकज चौबे पीडीडीयू नगर स्थित राज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. परिजनों के मुताबिक मंगलवार को पंकज सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर गया था. रात आठ बजे उसने अपनी मां को फोन कर घर लौटने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. बाद में उसके चंधासी स्थित महिला महाविद्यालय परिसर पहुंचने की जानकारी सामने आई.

परिजनों का आरोप है कि आकाश यादव उर्फ बंटी ने उनके दामाद को मैसेज कर पंकज के अचेत होने की सूचना दी थी. बुधवार सुबह करीब छह बजे दोबारा फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही गई. परिजन जब कॉलेज पहुंचे तो पंकज के मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था. आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पार्टी के दौरान विवाद और मारपीट की आशंका —

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की रात कॉलेज परिसर में पंकज के साथ आकाश यादव और कुछ अन्य युवकों के मौजूद होने की बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक बनारस में शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद युवकों के कॉलेज परिसर पहुंचने की जानकारी भी जांच में सामने आई है. इसी दौरान विवाद और मारपीट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि और मौत से इनके संबंध की जांच अभी बाकी है. पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका को भी जांच के दायरे में रखकर चल रही है.

पोस्टमार्टम से नहीं खुला मौत का राज, विसरा रिपोर्ट का इंतजार —

युवक के शरीर पर खरोंच के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर विसरा सुरक्षित किया गया है. अब विसरा जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि युवक की मौत नशे के प्रभाव, किसी अन्य कारण या किसी संभावित चोट के चलते हुई. पुलिस ने शव मिलने वाले कमरे को सील कर दिया है.

सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस —

मुगलसराय कोतवाली पुलिस अस्पताल संचालक से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. यह भी जांच की जा रही है कि युवक को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी या अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. संदिग्ध आकाश यादव से भी पूछताछ की जा रही है.

कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा जांच, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा.

अगला लेख

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Ghazipur Crime: गाज़ीपुर में दोस्ती का साथ बना खूनी वारदात का गवाह! राजापुर कला चट्टी पर छोटेलाल की हत्या, राहुल जिंदगी और मौत से जूझा, आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Chandauli News : मुगलसराय के दांडी में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ भीषण हादसा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Ghazipur News: गाजीपुर में लूट की फिराक में घूम रहे चार शातिर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और एक तमंचा बरामद, निरीक्षक दिनेश पाठक और टीम-B प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: माफियाओं की संपत्ति पर वार, अपराधियों में कार्रवाई का खौफ! वाराणसी परिक्षेत्र में 10 महीने का पुलिस एक्शन, 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम

Chandauli News: अलीनगर के लाखापुर में शौच के लिए तालाब किनारे गए 34 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम; गांव में पसरा मातम
error: Content is protected !!