Current Date

डीडीयू नगर के नए कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर की तैनाती की खबर आई सुर्खियों में, विवादों से रहा है गहरा नाता, शासनादेश के बाद कर्मचारी हैरत में… जाने कौन है दिनेश सिंह तोमर

|
Published on: 12 December 2025, 4:24 am IST
Subscribe

Jai tiwari —

चंदौली/डीडीयू नगर— रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में हुए नवीन फेरबदल के बाद डीडीयू नगर में नए कमांडेंट के रूप में दिनेश सिंह तोमर की तैनाती होते ही विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बिलासपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रहते हुए उनके व्यवहार, कार्यशैली और कर्मचारियों के साथ टकराव के कई मामले सुर्खियों में रहे हैं. अब उनकी डीडीयू पोस्टिंग के बाद यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल दिखाई दे रहा है.

कौन हैं दिनेश सिंह तोमर?

दिनेश सिंह तोमर रेलवे सुरक्षा बल के मध्यम वरिष्ठता वाले अधिकारी हैं, और पिछले कुछ वर्षों में उनका नाम कई विवादों के कारण चर्चा में रहा है। बिलासपुर रेल मंडल में उनकी पोस्टिंग सबसे ज्यादा विवादित मानी गई, जहां कर्मचारियों ने उनके व्यवहार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

मानवाधिकार आयोग में 11 बिंदुओं की शिकायत—

ताजा जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में उनकी तैनाती के दौरान उनके खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में विस्तृत शिकायत दर्ज हुई है. शिकायत में 11 प्रमुख बिंदुओं पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक दबाव देने, कठोर व्यवहार, बिना कारण कार्रवाई जैसे मुद्दे शामिल हैं.

प्रताड़ना का आरोप, सिपाही ने खाया था जहर—

उनके कार्यकाल से जुड़ी सबसे गंभीर घटना में एक आरपीएफ सिपाही द्वारा कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लेने का मामला भी शामिल है। यह मामला उस समय काफी चर्चा में आया था और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोप है कि अधिकारी के लगातार दबाव और व्यवहार से परेशान होकर जवान ने यह कदम उठाया था। यह प्रकरण आज भी जांच के दायरे में है।

कई विभागीय जांचें लंबित—

सूत्रों का कहना है कि बिलासपुर में उनके खिलाफ कई विभागीय जांचें चल रही हैं. कुछ मामलों में गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं. हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से किसी जांच के नतीजे की पुष्टि नहीं की गई है.

तबादले के बाद फिर चर्चा में आए—

आरपीएफ मुख्यालय ने उन्हें डीडीयू नगर के लिए कमांडेंट नियुक्त किया है. आदेश जारी होते ही यह नियुक्ति चर्चा का विषय बन गई. कर्मचारियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि नए अधिकारी की कार्यशैली अनुशासन के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण भी रखे, ताकि कार्य वातावरण बेहतर रह सके.
डीडीयू नगर में उनकी संभावित शैली को देखते हुए कई कर्मचारी पहले से ही सतर्क हैं. कुछ कर्मचारियों ने अनौपचारिक रूप से चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बिलासपुर में जिन विवादों से उनका नाम जुड़ा, वे यहाँ दोहराए न जाएं. रेलवे विभाग में यह पोस्टिंग कितनी सुचारु रहती है और जांचों का असर उनकी कार्यशैली पर क्या पड़ता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल डीडीयू नगर में नए कमांडेंट की तैनाती को लेकर चर्चाएं चरम पर हैं.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!